Subroto Cup Football Tournament: झारखंड के हजारीबाग शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को कर्जन ग्राउंड में संपन्न हुआ. अंडर-15 बालक वर्ग में रामगढ़ जिला, अंडर 17-बालक में गिरिडीह जिला और अंडर-17 बालिका वर्ग में मेजबान हजारीबाग जिला चैंपियन बना है. शहर के कर्जन ग्राउंड में दिन भर चले रोमांचक मुकाबले में विजेता टीमों ने अपने प्रतिद्वंदियों को कारी शिकस्त दी है. इसी के साथ प्रमंडल स्तरीय 65वीं सुब्रतो कब फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन किया गया.
अंडर-17 बालिका में हजारीबाग ने चतरा को पछाड़ा
फाइनल मुकाबल की शुरुआत अंडर-17 बालिका हजारीबाग और चतरा के बीच खेला गया. इसमें हजारीबाग ने चतरा को 2-0 से पराजित किया है. अंडर-15 बालक का फाइनल मुकाबला हजारीबाग और रामगढ़ के बीच खेला गया. दोनों टीमें निर्धारित समय तक 01-01 गोल कर बराबरी पर रहे. बाद में पेनाल्टी शूटआउट में रामगढ़ ने हजारीबाग को पराजित कर प्रमंडल स्तरीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला गिरिडीह और चतरा के बीच खेला गया. इसमें गिरिडीह ने चतरा को 2-0 से हरा दिया.
अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में होगा मुकाबला
अब प्रमंडल स्तर पर चयनित तीनों चैंपियन जिला रामगढ़, गिरिडीह और हजारीबाग राज्य स्तरीय 65वीं सुब्रतो कब फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेगी. समापन कार्यक्रम के अंत में तीनों जिले के चैंपियन बने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया. महापौर अरविंद कुमार राणा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरेसेन ए सोरेंग और डीएसई आकाश कुमार ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है.
इसे भी पढ़ें: जिला स्तरिय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में गड़बड़झाला
कार्यक्रम को इन लोगों ने बनाया सफल
कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड शिक्षा योजना परिषद हजारीबाग के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में खेल शिक्षक रहे. इसमें एओ संजय राणा, एमआरपी आनंद कुल्लू, खेल शिक्षकों में मधुसूदन कुमार सिंह, अनूप कुमार मेहता, सुनील यादव, पवन कुमार, अश्विनी श्रीवास्तव, अभिनव गुप्ता, कुंवर कुमार, सागर कुमार, गोपाल राम, राहुल कुमार, उपेंद्र कुमार अग्रवाल, अमित कुमार, पंकज कुमार, किरण कुमारी, संजू कुमारी, चांदनी वर्मा, मनीष कुमार, विजय दास, प्रमोद दास, अनिल दास, मृत्युंजय कुमार सभी के नाम शामिल है.
इसे भी पढ़ें: सुब्रतो कप फुटबॉल: इन 4 टीमों के बीच होगी फाइनल की खिताबी भिड़ंत, जानें आज के मैच का हाल
