चौपारण : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड स्थित परियोजना उच्च विद्यालय प्लस टू, रामपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. मुखिया सुनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पर्यवेक्षक बजरंग प्रसाद की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया पूरी की गयी.
ये भी पढ़ें: चौपारण मे धान रोपनी को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, दो महिलाएं घायल; आधा दर्जन लोगों पर शिकायत दर्ज
उपस्थित अभिभावकों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से सुभाष कुमार को अध्यक्ष और गुलाब राम को उपाध्यक्ष चुना. चयन के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे.
शिक्षण वातावरण को बेहतर बनानी है : मुखिया सुनीता देवी
मुखिया सुनीता देवी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों और शिक्षण वातावरण को बेहतर बनाने की है. उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों से विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की, ताकि विद्यालय का नाम क्षेत्र में रोशन हो. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मनोज यादव, शिक्षक दयानंद ठाकुर, विवेक कुमार और सिकंदर कुमार समेत कई अभिभावक एवं ग्रामीण मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: झुमरी तिलैया में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का नया ‘गोरखा ग्रीन’ एडिशन लॉन्च, रेट्रो लुक ने जीता दिल
