हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का मार्च, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

हजारीबाग में छात्रों ने पेपर लीक और धांधली के विरोध में मार्च निकाला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

हजारीबाग: देशभर में पेपर लीक, परीक्षाओं में अनियमितता और कथित धांधली के विरोध में सोमवार को छात्र युवा अधिकार संघ के बैनर तले छात्रों ने गांधी मैदान से जिला परिषद चौक तक पैदल मार्च निकाला. इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक पर रोक लगाने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने, सरकार की जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. जिला परिषद चौक पर नीट पेपर लीक प्रकरण से जुड़े 21 छात्रों को श्रद्धांजलि भी दी गयी.

सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता जीवन यादव ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं छात्रों की वर्षों की मेहनत और सपनों पर पानी फेर देती हैं, इसलिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. रविंद्र पासवान ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि युवाओं के आक्रोश का प्रतीक है. अभिषेक राज कुशवाहा ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की.

दीपशिखा ने कहा कि लगातार हो रही अनियमितताओं से छात्र-युवा निराश हैं. नीरज यादव और विनय कुमार ने एनटीए की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसमें व्यापक सुधार की मांग की. कार्यक्रम का संचालन राधे मेहता ने किया.मौके पर आशीष कुमार, सुमित कुमार, इफ्फत, राजेश कुमार, नीतू कुमारी सहित कई छात्र-युवा मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >