परीक्षा लिखते छात्र हुआ बेहोश,डॉक्टर ने किया इलाज

चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि सुबह से कुछ नहीं खाने के कारण पेट में गैस हो गया था.

बड़कागांव. बड़कागांव के पीएम श्री मध्य विद्यालय में मैट्रिक का छात्र जुनैद अंसारी (रोल नंबर 54) गणित की परीक्षा लिखते समय हॉल में ही बेहोश हो गया. इसकी सूचना शिक्षकों ने तुरंत चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश एवं घर वालों को फोन पर दी. सूचना मिलते ही प्रभारी डॉ अविनाश स्वास्थ्य कर्मियों के साथ विद्यालय पहुंच कर उक्त छात्र का इलाज किया. आधे घंटे बाद जब छात्र की तबीयत में थोड़ी सुधार हुई, तब वह परीक्षा लिख पाया. छात्र सिकरी गांव का रहने वाला है. बीमार छात्र ने बताया कि सुबह से कुछ नहीं खाया था. परीक्षा हॉल पहुंचते ही उसे चक्कर आने लगा था. छाती में दर्द होने लगा.चिकित्सा प्रभारी डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि सुबह से कुछ नहीं खाने के कारण पेट में गैस हो गया था. इसकी वजह से इसकी तबीयत बिगड़ी. बहुत जल्द ठीक हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >