हजारीबाग: शिक्षा सम्मान यात्रा के तहत विष्णुगढ़ प्रखंड में विद्यार्थियों को स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया. रविवार को निःशुल्क प्रश्नोत्तरी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में निदेशक बिपिन कुमार ने प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया. प्रश्नोत्तरी में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से अव्वल मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दिया गया.
उन्होंने कहा कि उचित मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं निरंतर प्रोत्साहन मिलने पर यहां के विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं. स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना तथा शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करना है.
मौके पर सेंटर के अमन कुमार, रंजीत कुमार, अमन कुमार, आयुष कुमार सिन्हा, पियुष कुमार सिन्हा, विकास प्रसाद, अभिषेक वैद्य, राजीव कुमार पाठक, अभिषेक वर्मा, अमित कुमार, ज्ञानदीप नवोदय एकेडमी से विशाल पटेल, संतोष यादव, अल्पना कुमारी, सुमन कुमारी शामिल है
