तिब्बतियों की संस्कृति के साथ छेड़छाड़ बंद हो : सुदेश चंद्रवंशी

भारत तिब्बत मैत्री मंच की ओर से तिब्बती नेशनल क्रांति दिवस का आयोजन जैन भवन के पास बड़ा बाजार हुआ.

हजारीबाग. भारत तिब्बत मैत्री मंच की ओर से तिब्बती नेशनल क्रांति दिवस का आयोजन जैन भवन के पास बड़ा बाजार हुआ. अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने की. उन्होंने कहा कि तिब्बतियों की संस्कृति और जलवायु के साथ चीन खिलवाड़ कर रहा है. चीन तिब्बतियों की अस्मिता के साथ छेड़छाड़ बंद करे. 66 वर्ष पूर्व दलाई लामा चीन के अत्याचार से तंग होकर भारत की शरण में आये थे. उस समय से तिब्बतियों के साथ पूरा विश्व नेशनल तिब्बती क्रांति दिवस के रूप में मना रहा है. संरक्षक डॉ बीके सिंह ने कहा कि चीन लगातार तिब्बत के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहा है, जिससे मानवाधिकार का हनन हो रहा है. इसलिए मानवीय दृष्टिकोण से सभी देशों का समर्थन तिब्बत को मिलना चाहिए. अजीत कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि चीन ने पूरे विश्व में महामारी फैला कर विश्व की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया. विश्व के अन्य देश भी अब चीन की नापाक नीतियों को समझने लगे हैं. कार्यक्रम में महेंद्र ठाकुर, अरुण कुमार वर्मा, शैलेश चंद्रवंशी, हितेश रंजन, राकेश वर्मा, उपेंद्र सिन्हा, दिलीप सोनी, देवेंद्र जैन देबू, वीरेंद्र भगत, भोला भगत, संजय बिहारी, अमरदीप कुमार वर्मा, अनिल साहू, सरदार सतपाल सिंह, दुर्गा राम चंद्रवंशी, अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार जैन, विकास कुमार, विजय राम चंद्रवंशी, इंद्र कुमार आदि कई लोग उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन बीरेंद्र भगत ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >