शहरी क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर 18 और 20 जुलाई को लगेंगे विशेष कैंप

हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर 18 और 20 जुलाई को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

हजारीबाग. नगर निगम क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर दो दिन विशेष शिविर लगेगा. यह शिविर 18 और 20 जुलाई को आयोजित होगा, जहां पर मतदाता सूची का पुनरीक्षण और एसआइआर का कार्य किया जायेगा. इस संबंध में नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता ने सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ, सुपरवाइजर, हेल्प डेस्क मैनेजर और वॉलंटियर्स को 10 बजे से चार बजे तक कार्य करेंगे, जो मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने और उन्हें प्राप्त करने में सहयोग करेंगे. सरकार के निर्वाचन विभाग ने राज्य के शहरी क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 की रफ्तार बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Deonarayan

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >