हजारीबाग में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को 15 अगस्त पर मिलेगा सम्मान

हजारीबाग जिला प्रशासन स्वतंत्रता दिवस पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित करेगा. आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त है.

हजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और योगदान करने वाले जिले के नागरिकों को सम्मानित करेगा. जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपने आसपास के ऐसे योग्य व्यक्तियों की जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है, जिन्होंने समाज और जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के नाम भेजे जाएंगे

प्रशासन के अनुसार शिक्षा, समाज सेवा, महिला एवं बाल विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, खेल, कला-संस्कृति समेत अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के नाम भेजे जा सकते हैं. संबंधित व्यक्ति के कार्य और योगदान का विस्तृत विवरण 14 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक उप विकास आयुक्त कार्यालय, हजारीबाग में जमा करना होगा.

योग्य व्यक्तियों का होगा चयन

प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर प्रशासन आवश्यक कार्रवाई करते हुए योग्य व्यक्तियों का चयन करेगा. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि समाज के लिए बेहतर काम करने वाले नागरिकों की जानकारी साझा कर उन्हें उचित सम्मान दिलाने में सहयोग करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >