अलग-अलग स्थानों पर सांप ने डंसा, दो गंभीर, हजारीबाग रेफर

बरकट्ठा में अलग-अलग घटनाओं में सांप के डंसने से महिला और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हजारीबाग रेफर किया गया है।

बरकट्ठा: थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर सांप के डंसने से दो लोगों की स्थिति गंभीर हो गई है. पहली घटना मंगलवार 21 जुलाई की रात की है, जिसमें मासीपीढ़ी गांव निवासी मीना देवी 45 वर्ष पति ओमीलाल महतो को सांप ने डस लिया.

दूसरी घटना बुधवार को गोरहर गांव में घटी, जहां रुपलाल महतो के चार वर्षीय पुत्र आयुष कुमार को सांप ने अपना शिकार बनाया. घटना के बाद दोनों के परिजनों ने घबराने के बजाय सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा पहुंचाया.

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. दो घटनाओं से ग्रामीणों में सांपों के भय को लेकर चिंता बढ़ गई है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Reyej

Published by: वैभव विक्रम

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >