हजारीबाग में श्री पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति का गठन, सुरेश सोनी बने अध्यक्ष

हजारीबाग के पंच मंदिर में दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. बैठक में पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया और नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई.

हजारीबाग. पंच मंदिर दुर्गा मंडप परिसर में श्री पंच मंदिर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता अखिलेश कुमार ने की और संचालन विजय केसरी ने किया. बैठक में सदस्यों ने पिछले साल के आय-व्यय को मंजूरी दी और इस साल दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का फैसला लिया. इस बार पूजा को लेकर ज़ोरदार तैयारियां चल रही हैं, जिसमें नए रंग-रूप के साथ पंडाल बनाने की योजना है.

2026 की कमान: सुरेश सोनी बने नए अध्यक्ष

साल 2026 के लिए राम प्रकाश वर्मा को मुख्य संरक्षक, विवेक प्रियदर्शी, अनुप साहू, विजय केसरी व चंदन पाठक को सह संरक्षक और सुरेश सोनी को अध्यक्ष बनाया गया. प्रदीप स्नेही को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र वर्मा को मंत्री और अखिलेश कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी.

ये भी पढ़ें: गिद्दी में 2 अक्टूबर को होगी मिनी मैराथन, युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश

पूजा की व्यवस्थाएं तय, भंडारे की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी

कुणाल सोनी, संतोष गुप्ता, अश्वनी चीकू, सिंटू सोनी और शुभम गुप्ता को उप मंत्री बनाया गया. संजय कुमार गुप्ता उप कोषाध्यक्ष, फणी यादव आय-व्यय निरीक्षक, अभिषेक गुप्ता पूजा प्रबंधक और संतोष कुमार गुप्ता सह पूजा प्रबंधक होंगे. भंडारा व व्यवस्था की जिम्मेदारी कुमार यादव को दी गयी. प्रधान पुजारी आचार्य तारकेश्वर बनर्जी और सह पुजारी लोटन चंद्र मुखर्जी होंगे.

कार्यकारिणी का गठन, कई सदस्यों को मिली अहम जिम्मेदारियां

कार्यकारिणी में रंजीत सोनी, विनय गुप्ता, बबलू सोनी, राकेश केसरी, मनोज केसरी, चीकू सोनी, गिरधारी लाल वर्मा, राजेश नायक, जितेंद्र गुप्ता समेत अन्य सदस्यों को शामिल किया गया. जुलूस नायक की जिम्मेदारी अरुण सोनी, शंभू सोनी, मनोज केसरी, श्याम सोनी, संजय सोनी, आनंद गुप्ता, धीरज कुमार, राजेश केसरी और सत्य प्रकाश गुप्ता को दी गयी. मूर्तिकार बंटी प्रजापति और तकनीकी सलाहकार संजय गुप्ता होंगे.

ये भी पढ़ें: हरितालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ, बना दुर्लभ संयोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >