दुर्घटना में घायल को मदद करनेवालों को मिलता है दो हजार

सड़क सुरक्षा जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को रोजबर्ड स्कूल में हुआ.

सड़क दुर्घटना से कैसे बचे उस पर बच्चों को जानकारी दी गयी

सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम

हजारीबाग.

सड़क सुरक्षा जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को रोजबर्ड स्कूल में हुआ. जिला सड़क सुरक्षा टीम के रोड इंजीनियर एनालिस्ट शारिक इकबाल और आइटी सहायक अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से अवगत कराया. कहा कि पूरे जिले में अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहे हैं. अरविन्द कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगने वाली जुर्माना राशि, सड़क दुर्घटना से बचने और उससे मिलने वाली मुआवजा राशि के बारे में बताया. ताकि अधिक से अधिक पीड़ित परिवार मुआवजा राशि से लाभान्वित हो सके. शारीक इकबाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने वाले व्यक्ति को जिला प्रशासन की ओर से तत्काल दो हजार रुपये की राशि दी जाती है. मदद करने वाले लोगों को पुलिस की ओर से परेशान नहीं किया जाता है. बिना भय के घायलों की मदद कर एक अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाये. सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों के बीच प्रश्न पूछे गये. सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा टीम की ओर से पुरस्कृत किया गया. बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालयों, बाजार में सड़क सुरक्षा व यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >