हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से बोकारो लौट रही श्रद्धालुओं की बस की ट्रक से टक्कर, 2 दर्जन यात्री घायल

Road Accident in Hazaribagh : हजारीबाग के दनुआ घाटी के पास एक बस ट्रक से टकरा गयी है. इस घटना में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गये हैं.

हजारीबाग : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में स्थित दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दरअसल प्रयागराज महाकुंभ से बोकारो लौट रही राहुल बस अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई. इस घटना में दो दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये हैं. घटना सुबह तीन बजे की बतायी जा रही है.

ड्राइवर की लापरवाही से हुई दुर्घटना

बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना घटी. इसमें कई श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौपारण में भर्ती कराया गया है. जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है.

दुर्घटना के बाद मची अफरा तफरी

दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. जिससे यातायात बाधित हो गया. बता दें कि कुंभ मेले के कारण बीते 72 घंटों से चोरदाहा क्षेत्र में एनएच-2 पर लंबा जाम लगा हुआ है. इस वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और इस हादसे की जांच कर रही है.

Also Read: अबुआ आवास के लाभुकों को समय पर मिलेगी किस्त, ग्रामीण विकास विभाग ने तैयार किया ऐप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >