घटना की जानकारी देते एसपी | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में रिटायर शिक्षक पर चलाई गोली, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर दबोचा

हजारीबाग के पदमा में सेवानिवृत्त शिक्षक पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हथियार बरामद हुए हैं।

Hazaribagh Crime News: झारखंड के हजारीबाग जिले के पदमा ओपी क्षेत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक रामजय कुमार महथा पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से लोडेड इटालियन पिस्टल समेत हथियार, गोलियां और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरजपुरा गली नंबर-01 निवासी कृष्णा महतो उर्फ महेश महतो (40) के रूप में हुई है.

हजामत बनाकर घर लौटते वक्त हुआ था हमला

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि छह सितंबर की सुबह करीब 8.30 बजे रामजय कुमार महथा हजामत बनाने के बाद अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उन पर दो राउंड फायरिंग की. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना के बाद एसडीपीओ बरही राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिहु गांव में छापेमारी कर कृष्णा महतो को उसकी बहन यशोदा देवी के घर से गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि उसके पास से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुई. पूछताछ में आरोपी ने शिक्षक के साथ पूर्व से चल रहे आपसी विवाद के कारण बदला लेने के लिए घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है.

इसे भी पढ़ें: गड्ढे का पानी पीने को मजबूर कारी चट्टान टोला के ग्रामीण, 3 जलमीनारें महीनों से खराब

यह सामान हुआ बरामद

एसपी ने बताया कि एक पिस्टल, आठ जिंदा गोली, दो मिस फायर गोली, दो खोखा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किये हैं. आरोपी के खिलाफ पदमा और अन्य थानों में कई मामले दर्ज हैं. छापेमारी में बरही एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार समेत पदमा ओपी के पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल तथा तकनीकी व संगठित अपराध शाखा की टीम शामिल थी.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता 1991 में सुदिव्य सोनू ने जिस रेलवे लाइन को उड़ाया था, उसे किसने बनवाया? सच जानकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >