हजारीबाग. सदर प्रखंड के चुरचू गांव के समाजसेवी चंद्रधारी प्रसाद मेहता की दूसरी पुण्यतिथि शनिवार को मनायी गयी. पत्नी तारा देवी ने माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी. पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद मेहता, भाजपा नेता ओम प्रकाश मेहता, और मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत मेहता ने स्वर्गीय मेहता के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया.
वक्ताओं ने कहा कि उनका सेवाभाव और सरल व्यक्तित्व आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है. समाज को उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है.
मौके पर नरसिंह मेहता, सुरेश प्रसाद मेहता, कृष्णा प्रसाद मेहता, अरुण प्रसाद मेहता, राजेंद्र प्रसाद मेहता, संजय मेहता, बिंदेश्वरी प्रसाद मेहता, द्वारिका मेहता, भीम मेहता, सुबोध सिंह, सीताराम मेहता, अरुण प्रसाद, प्रमोद मेहता, अजीत मेहता, अजय मेहता, विपिन मेहता, दिलीप मेहता, पिंटू कुमार मेहता, रंजन मेहता, विक्रम मेहता, युवराज मेहता, अरविंद कुमार, पवन कुमार, संगीता देवी, सावित्री देवी, शारदा उपस्थित थे.
