जिसे अपना समझा, उसी ने तोड़ा भरोसा; नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

हजारीबाग में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी मौसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानिए पूरी खबर.

हजारीबाग: रिश्ते को शर्मशार करने वाली एक घटना हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटी. रिश्ते के एक नाबालिग के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया. इस मामले में आरोपी मोहम्मद फिरोज कटकमसांडी पिचरी गांव निवासी को मुफस्सिल पुलिस ने जेल भेज दिया. नाबालिग पीड़िता की मां ने मुफस्सिल थाना में पोक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया.

नाबालिग के साथ ट्रेन में हुआ दुष्कर्म

नाबालिग लड़की अपने पिताजी के पास दिल्ली में रहती थी. लड़की का मौस भी दिल्ली में ही रहता था. दिल्ली से हजारीबाग नाबालिग लड़की और उसका मौसा साथ में एक ही ट्रेन में आ रहे थे. आरोपी मोहम्मद फिरोज ने एसी बोगी के एक कंपार्टमेंट को बुक किया था. ट्रेन के कंपार्टमेंट में ही सात अगस्त को नाबालीग के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया. हजारीबाग पहुंचने के बाद नाबालीग को घर पहुंचाने के गया. आरोपी ने नाबालिग के साथ उसके घर में भी दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी. उसकी मां ने तत्काल अपनी नाबालिग बच्ची को साथ लेकर मुफस्सिल थाना पहुंच गई.

अचानक थाना पहुंचे एसपी

हजारीबाग एसपी अमन कुमार शुक्रवार को एकाएक मुफ्फसिल थाना पहुंचे. थाना में बैठी नाबालिग पीड़िता को देखकर एसपी ने घटना की जानकारी लिया. पीड़िता के साथ दुष्कर्म होने की बात सुनते ही एसपी ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. इसके बाद मुफ्फसिल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >