फ्लाइ ओवर बनने से दुर्घटनाओं में होगी कमी: दिगंबर

फ्लाइ ओवर बनने से दुर्घटनाओं में होगी कमी: दिगंबर

इचाक : कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि दिगंबर कुमार मेहता ने कहा है कि रांची-पटना पथ के इचाक मोड़ के पास फ्लाइ ओवर बनने से सड़क दुर्घटना में कमी आयेगी.

श्री मेहता ने कहा कि पथ निर्माण कार्य शुरू होने के समय से ही उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों एवं दुकानदारों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन राष्ट्रीय राज मार्ग नई दिल्ली भारत सरकार, झारखंड सरकार एवं उपायुक्त हजारीबाग को देकर फ्लाइ ओवर बनाने की मांग की थी. सरकार ने इसकी मंजूरी देकर अब जन आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >