रास्का इलेवन भुरकुंडा क्वार्टर फाइनल में

स्व बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

चरही. सीसीएल हजारीबाग एरिया के तापिन साउथ स्टेडियम में चल रहे स्व बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन पीके ब्रदर्स बनाम लॉकडाउन एफसी के बीच मैच खेला गया. इसमें लॉकडाउन एफसी ने पीके ब्रदर्स को पेनाल्टी शूट आउट में 5-3 से पराजित किया. दूसरा मैच रास्का इलेवन भुरकुंडा हजारीबाग बनाम पीबी पिठोरिया के बीच खेला गया. जिसमें रास्का इलेवन ने पिठोरिया को 4-0 से पराजित किया. तीसरे मैच में रास्का इलेवन भुरकुंडा हजारीबाग बनाम पीके ब्रदर्स खलारी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. जिसमें रास्का इलेवन भुरकुंडा ने पीके ब्रदर्स खलारी को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. मौके पर विशाल टुडू, राज टुडू, प्रदीप मुर्मू, नरेश टुडू, जयराम मांझी, प्रभाष टुडू, बबलू टुडू, सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.

विभावि आउट सोर्सिंग स्टाफ संघ का धरना जारी

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के आउट सोर्सिंग स्टाफ संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा. पिछले तीन दिनों से संघ के लोग मानदेय भुगतान, विश्वविद्यालय अवकाश के दिन अवकाश, बकाया मानदेय सहित कई मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. संघ के लोग प्रशासनिक भवन के सामने धरना पर बैठे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >