MMDR अधिनियम के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन तेज, 7 सितंबर को राजभवन घेराव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी ने खान-खनिज अधिनियम के विरोध में 9 से 16 सितंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है.

बरही (हजारीबाग).  हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को बरही स्थित होटल हर्षित में हुई. अध्यक्षता पूर्व मंत्री व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जेपी भाई पटेल ने की. बैठक में एमएमडीआर खान-खनिज अधिनियम 2026 के विरोध में प्रस्तावित आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गयी.

जेपी भाई पटेल ने कहा कि सात सितंबर को राजभवन घेराव तथा नौ से 16 सितंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में केंद्र सरकार के खिलाफ होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाया जाए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आंदोलन को प्रभावशाली बनाने और अभी से जन गोलबंदी में जुटने का आह्वान किया.

रांची कूच करेंगे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता

विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि हजारीबाग जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक राजभवन घेराव के लिए रांची जाएंगे. इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क और गोलबंदी की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला, प्रदेश को-ऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा, डॉ प्रकाश कुमार, मनीषा टोप्पो, भीम कुमार, परवेज अहमद, मनोज रजक, डॉ निजामुद्दीन अंसारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिप सदस्य रविशंकर अकेला ने किया.

ये भी पढ़ें: बरकट्ठा के स्कूलों में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जावेद इस्लाम

जावेद इस्लाम की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता व कहानी लेखक के रूप में भी है. कहानी रामपुर का रुस्तम के लिए इन्हें उत्तर प्रदेश के मऊ में 'गांव के लोग सोशल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट' द्वारा 2019 का "गांव के लोग कथा सम्मान" मिल चुका है. इन्होंने वर्ष 1984 में बीए इकोनॉमिक्स में ऑनर्स किया है. उसी वर्ष प्रभात खबर से जुड़ गये थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >