मेडिकल कॉलेज परिसर में नशा मुक्ति केंद्र खोलने की तैयारी तेज करें : डीसी

हजारीबाग डीसी ने मेडिकल कॉलेज परिसर में नशा मुक्ति केंद्र खोलने और अवैध खनन व कोयला खदानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हजारीबाग. उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स, सड़क सुरक्षा (हिट एंड रन) और नार्को को-ऑर्डिनेशन समिति (एनसीओआरडी) की संयुक्त समीक्षा बैठक हुई. बैठक में अवैध खनन, सड़क सुरक्षा और नशा उन्मूलन को लेकर कई अहम निर्देश दिये गये. डीसी ने बैठक में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया. साथ ही स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तेज करने की बात कही. डीसी ने सभी चेक पोस्टों पर निगरानी रखने, प्रतिदिन कार्रवाई की रिपोर्ट और फोटो उपलब्ध कराने तथा अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया. वन क्षेत्रों में अवैध कोयला उत्खनन पर सख्ती दिखाते हुए 25 अगस्त तक अवैध कोयला खदानों के मुहानों को ध्वस्त कराने और अवैध ईंट भट्ठों को बंद कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सड़क सुरक्षा की समीक्षा में बरही-चौपारण मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए डीसी ने एनएचएआइ को सड़क मरम्मत जल्द पूरे करने के निर्देश दिये. गोरहर व बरही थाना क्षेत्र में एंबुलेंस हमेशा चालू रखने तथा हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग के सूखे पेड़ों को हटाने को कहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >