हजारीबाग: संत कोलंबा महाविद्यालय, हजारीबाग के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा प्रकृति मिश्रा ने सत्र 2024-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभाग में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय के साथ-साथ परिवार और शिक्षकों में खुशी का माहौल है.
प्रकृति मिश्रा इससे पहले स्नातक स्तर की परीक्षा में भी राजनीति विज्ञान विषय में टॉप कर चुकी हैं. स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक लगातार बेहतर प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन का परिचय दिया है.
शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्रा रहीं प्रकृति ने पढ़ाई के प्रति गंभीरता और निरंतर मेहनत के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई. विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने कठिन परिश्रम से उन्होंने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की.
प्रकृति की सफलता पर उनके परिवार और शिक्षकों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: गहने-कागजात लेकर प्रेमी संग निकली 3 बच्चों की मां! एक महीने बाद चेन्नई से पुलिस ने पकड़ा
