कीर्तन भजन कर किया भगवान का गुणगान

भक्तों के संकट निवारण के लिए माता मंदिर में आराधना की गयी .

इचाक. चैत पूर्णिमा एवं हनुमान जयंती के अवसर पर बुढ़िया माता मंदिर के प्रांगण में कीर्तन मंडली के संयोजक राम किशुन वैद्य के नेतृत्व में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. वहीं भक्तों के संकट निवारण के लिए माता मंदिर में आराधना की गयी .जागरण कार्यक्रम में परासी इचाक, कुटुमसुकरी, मोकतमा, कुरहा समेत अन्य गांव से भक्त शामिल हुए. रातों भर कीर्तन भजन कर भगवान का गुणगान किया. सह संयोजक महेश वैद्य ने सुंदरकांड का पाठ किया. मौके पर शंभु पांडेय, श्रीकांत पांडेय, रवि कुमार सिंह, बिरजू राणा, विश्वनाथ वैद्य, रवि शंकर वैद्य, जागेश्वर साव, रीतलाल साव, रामेश्वर राणा, कौशल प्रसाद, सुशीला देवी, लक्ष्मी देवी, सरस्वती कुमारी, किरण देवी, ममता देवी समेत अन्य भक्त शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramsharan

रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >