कोरोना से निराश होते जीवन में कवियों ने भरा उत्साह

कोरोना से निराश होते जीवन में कवियों ने भरा उत्साह

विष्णुगढ़ : काव्य वर्षा फेसबुक लाइव मंच सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय एवं देश के कवियों को जोड़ने का काम कर रहा है. इस मंच से कवि कोरोना से हताश एवं निराश लोगों के मन में अपनी कविताओं से नया उत्साह भरने का प्रयास कर रहे हैं और तनाव मुक्त माहौल बनाने की कोशिश में हैं.

यह कवि सम्मेलन फेसबुक पर प्रतिदिन संध्या शाम पांच और रात आठ बजे आयोजित होता है. इस मंच से कवयित्री अनीता महतो विशेष रूप से अपनी कविताओं से लोगों का उत्साह बढ़ा रही हैं. यह कार्यक्रम विगत डेढ़ माह से चल रहा है. देश स्तर पर काफी संख्या में कवि इस मंच से जुड़े हैं.

मंच के महासचिव सुशांत पाठक, विवेक कुमार, सुधा कुमारी, मीनाक्षी सेन समेत दर्जनों कवियों इसमें भाग लिया. मो शाकिर अली, माही पटेल, राजेंद्र महतो, मिथिलेश वर्मन ने काव्य वर्षा साहित्यिक मंच के संचालन में सहयोग किया.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >