प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित होकर जनकल्याण का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 122वां संस्करण रविवार को बरही में उत्साह के साथ सुना गया.

हजारीबाग. सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के सेवा कार्यालय परिसर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया. प्रधानमंत्री के 122वें संस्करण को भाजपा पदाधिकारियों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से सुना गया. विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने वाला संवाद है. उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा सहकारी संघवाद जैसे ज्वलंत और समसामयिक विषयों पर प्रेरणादायी विचार रखे. यह कार्यक्रम न केवल हमारी सोच को दिशा देता है, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों की याद भी दिलाता है. ऑपरेशन सिंदूर पर विधायक ने कहा कि यह मिशन भारत की सैन्य शक्ति, आत्मनिर्भर रक्षा तकनीक और आतंकवाद के खिलाफ मजबूत नीति का प्रतीक है. सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा लेते हुए क्षेत्र में सामाजिक, पर्यावरणीय और जन कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया. मौके पर अमरदीप यादव, जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, हरीश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह राठौर, मनोज सिन्हा, राजकरण पांडेय, मनोरमा राणा, रणधीर पांडेय, राजेश ठाकुर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

उत्साह के साथ सुना गया मन की बात कार्यक्रम

बरही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 122वां संस्करण रविवार को बरही में उत्साह के साथ सुना गया. इस क्रम में खोड़ाहर पंचायत के चारमाइल स्थित बूथ संख्या 284 के विवेकानंद विद्यालय भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था की. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारतीय सेना के शौर्य, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को गर्व के साथ प्रस्तुत किया. प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुनकर लोग देशप्रेम की भावना से भर गये. इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, गणेश यादव, रमेश ठाकुर, रंजीत चंद्रवंशी, भगवान केसरी, विजय यादव, गुरुदेव गुप्ता, विशेश्वर यादव, दिनेश साव, रितेश गुप्ता, भुनेश्वर साहू, वीरेंद्र कुमार, रामचंद्र यादव, मनोज साहू सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >