बरकट्ठा: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ. यात्रा पर निकलने से पहले श्रद्धालुओं ने स्थानीय मंदिरों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और यात्रा के मंगलमय होने की कामना की.
पूर्व मुखिया संघ के अध्यक्ष बसंत साव और समाजसेवी दर्शन सोनी ने कहा कि बरकट्ठा क्षेत्र से हर वर्ष सैकड़ों श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने जाते हैं. श्रद्धालु माता से अपनी सुख-समृद्धि के साथ पूरे क्षेत्र में अमन, चैन और भाईचारे की कामना करते हैं.
भाजपा प्रखंड महामंत्री मुकेश यादव ने कहा कि मां वैष्णो देवी के दरबार में सच्चे मन से की गयी प्रार्थना स्वीकार होती है और माता अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं.
यात्रा में बसंत साव, मुकेश यादव, विधायक प्रतिनिधि त्रिवेणी यादव, दर्शन सोनी, पंसस प्रतिनिधि संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, ईश्वर यादव, सुनील श्रीवास्तव, अजय यादव, दिलीप दास, राजू यादव, महावीर यादव, केदार प्रजापति, फलजीत यादव, शिबू ठाकुर, भीम प्रसाद, विजय यादव, महेश मंडल, रामेश्वर यादव और शंभू यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं.
