होली को लेकर शांति समिति की बैठक

होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से मंगलवार को चरही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.

चरही. होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से मंगलवार को चरही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ ललित राम ने की. संचालन चरही थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल व इंद्रा के पूर्व मुखिया दशरथ महतो ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर इंस्पेक्टर विद्यावती ओहदार, एएसआई बैजनाथ मेहता, प्रभु नारायण दास थे. बैठक में पुलिस प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित थे. अधिकारियों ने लोगों से कहा कि होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाये रखें. अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें. मौके पर मुरारी सिंह, देवलाल कुमार, सुरेश महतो, सरादुद्दीन, अजीत कुमार सिंह, देवनाथ महतो, दौलत रविदास, वीरेंद्र, कामाख्या भगत, कुलेश्वर महतो, संदीप विश्वकर्मा, अशोक कुमार महतो, बंटी कुमार, मेराज हुसैन, सकलदीप महतो, इंद्रनाथ महतो, अरुण प्रजापति, चंदन कुमार महतो, मनोज कुमार, सुरेश भुइयां, बितन सिंह, काली प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >