बकाया किश्त का भुगतान एक सप्ताह के भीतर करें : बीडीओ

विकास योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने को लेकर शुक्रवार को बीडीओ जयपाल महतो ने बैठक की.

बरही. विकास योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने को लेकर शुक्रवार को बीडीओ जयपाल महतो ने बैठक की. मौके पर बीडीओ ने कहा कि जिन पंचायतों में पेयजल की योजना अधूरी हैं, उसे तत्परता से पूरा करें, ताकि गर्मी में लोगों को पानी की दिक्कत न हो. इसके अलावा अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास को शीघ्र पूरा किया जाये. आवास के किसी भी लाभुक का किश्त बकाया नहीं रहना चाहिए. किश्त का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जाये. जिन योजनाओं को प्राक्कलन राशि से कम में पूरा किया जायेगा उसे सम्मानित किया जायेगा. इसके अलावा 51 एकड़ भूमि को बागवानी योजना से जोड़ने, सामुदायिक शौचालय निर्माण, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की बात हुई. बैठक में धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद, मंगलदेव यादव, सिकंदर राणा, मोतीलाल चौधरी, विशेश्वर यादव, राजन ओम, विजय कुमार, कमलेश भारती, पंचायत सचिव सरोज कुमार, रोजगार सेवक सुमित कुमार, टिंकू कुमार मेहता, कालेश्वर कुमार प्रजापति, प्रमोद कुमार, रामेश्वर कुमार, मो सांसद आलम, सीताराम कुमार, रवि रामदेव यादव, सरिता केसरी, प्रदीप कुमार यादव, शिबू विश्वकर्मा, अभय कुमार सिंह, विनोद कुमार, मिथुन कुमार ठाकुर, मनोज कुमार यादव, मंटू कुमार, भोला राणा मौजूद थे.

संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने का आह्वान

विष्णुगढ़. संविधान बचाव रैली को सफल बनाने को लेकर विष्णुगढ़ कांग्रेस प्रखंड कमेटी की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने की. मौके पर 24 मई को हजारीबाग में आहूत संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया. बैठक में विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, राम जन्म राय के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >