नवोदय संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता में पटना संकुल बना चैंपियन

मुस्कान समेत ग्रुप की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया.

जीवन जीने की कला सिखाता है खेल: उपायुक्त इचाक. नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग के तत्वावधान में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा, हजारीबाग में आयोजित तीन दिवसीय संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गयी. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त नैन्सी सहाय शामिल हुईं. प्रतियोगिता में पटना संकुल के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर ओवर ऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. बालिका वर्ग अंडर-14 में कटिहार, अंडर-17 में पटना, अंडर-19 में पटना संकुल की टीम विजेता रही. वहीं बालक वर्ग अंडर-14 में पटना, अंडर-17 में भी पटना एवं अंडर-19 में कटिहार संकुल के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया. जबकि बालिका वर्ग में पटना, रांची एवं वर्द्धमान संकुल उपविजेता बनी. बालक वर्ग में कटिहार एवं पटना की टीम दूसरे स्थान पर रही. मुख्य अतिथि उपायुक्त नैंसी सहाय ने विजेता संकुल के खिलाड़ियों को शील्ड एवं कप देकर सम्मानित किया. उपविजेता संकुल की टीमों को विशिष्ट अतिथि बीडी त्रिवेदी एवं प्राचार्य विनोद कुमार पांडेय ने सम्मानित किया. डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि खेल जीवन जीने की कला सिखाता है. खेल हमें अनुशासन सिखाता है, धैर्य सिखाता है, आपसी प्रेम सिखाता है. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए आगे भी बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया. विशिष्ट अतिथि डॉ बीडी त्रिवेदी ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. प्राचार्य विनोद कुमार पांडेय ने डीसी नैंसी सहाय और अन्य अतिथियों का स्वागत किया. इसके पूर्व अभिनीत कुमार के निर्देशन में साक्षी कुमारी एवं श्रुति कुमारी समेत अन्य छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. मुस्कान समेत ग्रुप की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. विक्की कुमार दशम ने छऊ नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया. शिक्षक मो तनवीर अकबर खान ने खेल परिणामों को डीसी के समक्ष रखा. मंच संचालन छात्रा साक्षी कुमारी एवं सोनिया कुमारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका जया जायसवाल ने किया. इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंहा, गीतांजलि पांडेय, अवधेश कुमार यादव, सुचिता कुजूर, एसके प्रसाद, बीपी तिवारी, गणेश शंकर, प्रशांत बाला, वीसी मौर्य, एके साहू, आशा पासवान, अफरोज आलम, दीपक यादव, कमलेश कुमार, राज कुमार महतो, मनोज कुमार, अंजू दत्ता झा, प्रियंका शर्मा, मधु सिंह, सुलेखा कुमारी, सुनील चौबे, निरंजन प्रजापति समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ramsharan

रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >