कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली पारनाला में चल रही 36वीं प्रांतीय कबड्डी और खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गयी.

हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली पारनाला में चल रही 36वीं प्रांतीय कबड्डी और खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गयी. उद्घाटन मुख्य अतिथि नकुल कुमार शर्मा और कृपा शंकर शर्मा (सचिव, विद्या भारती) ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि नकुल कुमार शर्मा ने कहा कि विद्या भारती का लक्ष्य देशभक्त बालकों का निर्माण करना है. यहां संस्कार के साथ शिक्षा देकर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायता की जाती है. वर्तमान समय में खेल के क्षेत्र में करियर की संभावनाएं बहुत बढ़ गयी हैं. खेलकूद, खासकर भारतीय खेल कबड्डी और खो-खो, खेलने से देश के खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है. कृपा शंकर शर्मा ने कहा कि विद्या भारती बच्चों को विशेष शिक्षा देने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में लगी है. डॉ अमिता कुमारी ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी. कार्यक्रम में नवीन कुमार सिंह, संदीप कुमार, विवेक नयन पांडे, ओम प्रकाश सिन्हा, हजारीबाग विभाग के सह विभाग प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह, सुरेश मंडल, राजेश, अखिलेश कुमार, नीरज कुमार लाल, सुरेश कुमार मंडल, रमेश कुमार, ब्रेन कुमार टुडू, अशोक कुमार शाह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ जयप्रकाश आनंद, सचिव संजय श्रीवास्तव, रमेश कुमार सिंह, संयोजक राजकुमार चौबे आदि मौजूद थे.

प्रतियोगिता के परिणाम

खो-खो में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चतरा प्रथम, चाईबासा द्वितीय व कुम्हारटोली हजारीबाग की टीम तृतीय स्थान पर रही. वहीं, किशोर वर्ग में लोहरदगा प्रथम, गुमला द्वितीय व कुलही तृतीय स्थान पर रहे. बाल वर्ग में कुम्हारटोली ने प्रथम, लोहरदगा ने द्वितीय व चाईबासा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. तरुण वर्ग में कुम्हारटोली प्रथम, मधुपुर द्वितीय व बाघमारा तृतीय स्थान पर रहे. बालिका वर्ग खो-खो में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. कबड्डी बाल वर्ग में झुमरीतिलैया प्रथम, चतरा द्वितीय व टुंडी तृतीय स्थान पर रहे. किशोर वर्ग में गिरिडीह प्रथम, देवनगर द्वितीय व मोराबादी तृतीय स्थान पर रहे. तरुण वर्ग में कुम्हारटोली प्रथम, 9डी बोकारो द्वितीय व सोनडीहा तृतीय स्थान पर रहे. बालिका वर्ग कबड्डी में गिरिडीह प्रथम, देवनगर द्वितीय व बरही तृतीय स्थान पर रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >