हजारीबाग. श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, हजारीबाग में बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत श्री श्री ठाकुर रामकृष्ण देव, श्री श्री मां शारदा देवी एवं स्वामी विवेकानंद को नमन कर की गयी. महाविद्यालय के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापकों और अभिभावकों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किया.
बीएड के प्रशिक्षुओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सह राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ दयानंद यादव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया. प्राचार्य डॉ समाप्ति कुमार पॉल ने कहा कि प्रशिक्षुओं के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास में महाविद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त भूमिका जरूरी है.
नियमित उपस्थिति, समय-प्रबंधन, अध्ययन अनुशासन और विद्यालय-आधारित प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है. अभिभावकों से प्रशिक्षुओं की प्रगति पर निरंतर संवाद बनाए रखने के महत्व को प्रशिक्षुओं रिया एवं प्रभात ने प्रस्तुत किया. महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका सह कार्यक्रम समन्वयक डॉ अपोलिना बाखला ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
