बरही में पंडित दीन दयाल की पुण्यतिथि मनायी गयी

बरही भाजपा कार्यालय में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गयी

बरही. बरही भाजपा कार्यालय में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को समाज सेवा का माध्यम बनाया था. उनका जीवन सादगी, समर्पण व राष्ट्र प्रेम से भरा हुआ था. जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव ने कहा भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का सिद्धांत पर चलकर यह सफलता हासिल की है. कार्यक्रम की अध्यक्षता बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने की. मौके पर सांसद प्रतिनिधि रंजीत चन्द्रवंशी, भगवान केशरी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता,मुखिया मोतीलाल चौधरी, हरेंद्र गोप, कामेश्वर रविदास, राजकुमार केशरी, पंकज बर्णवाल, इंद्रदेव ठाकुर, नवलकिशोर सिंह, इंद्रदेव यादव, पिंटू ठाकुर, सचिन यादव, राजू रजक, राजकुमार प्रसाद केसरी मौजूद थे. 22 फरवरी को रसोईया धमना मे सनातन हिन्दू सम्मेलन की तैयारी बरही. रसोईया धमना में 22 फरवरी को सनातन हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर रसोईया धमना स्थित भगवती मंदिर रसोई परिसर में विशेष बैठक हुई. बैठक की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई. सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रसोईया धमना के 550 हिंदू सनातनियों के घरों मे जनसंपर्क करने की योजना बनायी गयी. सुनैना देवी, शोभारानी, रिंकी देवी, संजू देवी एवं आरती देवी ने जनसंर्क मे योगदान करने का संकल्प व्यक्त किया. बैठक आरएसएस के त्रिवेणी की पहल पर आयोजित की गयी. मौके पर कई महिलाएं मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >