1.32 लाख वोल्ट का टावर लगाने का विरोध

पुराने स्थल पर ही नया टावर लगाने की मांग

बरही. एनएचएआइ द्वारा बरही के ग्राम कोनरा आजाद मुहल्ला में 1,32,000 वोल्ट का नया टावर लगाने को लेकर विवाद हो गया. एनएचएआइ के अधिकारी मुकेश कुमार व सतीश सिंह मंगलवार को टावर लगाने के लिए बरही अंचलाधिकारी, दो जेसीबी, मजदूर व पुलिस बल को साथ लेकर स्थल पर पहुंचे, वहां उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. जिसके चलते टावर के लिए बुनियाद खोदने का काम नहीं हो सका. ग्रामीणों का कहना था पहले से जहां टावर स्थित है, उसी स्थल पर नया टावर लगाया जाये, इससे किसी को एतराज नहीं होगा. लेकिन 13 मीटर हट कर नये स्थल पर नया टावर लगाया जा रहा है, जो उचित नहीं है. इससे आजाद मुहल्ला की आबादी प्रभावित होगी. मुहल्ले के 10-15 लोगों के घर की छत के ऊपर से हाइटेंशन तार गुजरेगा, जो खतरनाक साबित होगा. मुहल्ले के लोग अपनी रैयती जमीन पर घर बना कर वर्षों से रह रहे हैं, पुराने स्थल से हटकर बना टावर उनके लिए स्थायी परेशानी बन जायेगा. 30 मीटर ऊंचा टावर बनना है : एनएचएआइ के अधिकारियों ने बताया 30 मीटर ऊंचा हाइटेंशन टावर बनेगा. बरही एनएच-टू बाइपास में फ्लाइओवर के निर्माण के चलते कोनरा में पहले से मौजूद हाइटेंशन टावर के डेढ़-से दो मीटर हटकर नया टावर का निर्माण होना है. निर्माण कार्य रिलायंस कंपनी को मिला है. एनएचएआइ को मॉनीटरिंग करनी है. बरही अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुणाल ने बताया कि वे स्थल पर सीओ के रूप में नहीं बल्कि विशेष दंडाधिकारी की हैसियत से गये थे. उन्हें बरही एसडीओ ने दंडाधिकारी नियुत किया है. सरकारी कार्य है. बाधा स्वीकार नहीं होगी. उन्होंने यह भी कहा कि प्रभावित ग्रामीण उचित मुआवजा के लिए कोर्ट जा सकते है. कोई मुआवजा नहीं दिया गया : मुखिया कोनरा पंचायत की मुखिया यास्मीन तबस्सुम ने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया. ग्रामीण अनुमंडलाधिकारी व एनएचएआइ के परियोजना पदाधिकारी से पहले ही लिखित फरियाद कर चुके हैं. कोई सुनवाई नहीं हुई. ग्रामीणों को डरा-धमका कर काम कराने की कोशिश की जा रही है, जो उचित नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >