ज्ञान ज्योति कॉलेज व मिशन हॉस्पिटल में नर्स दिवस मना

कैपिंग सेरेमनी हुई

हजारीबाग. पीडब्ल्यूडी स्थित ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर कार्यक्रम हुआ. मौके पर निदेशक शंभु कुमार, सचिव विनय कुमार, पैरामेडिकल प्राचार्य डॉ संजय तथा नर्सिंग विभाग की विभागाध्यक्ष अनीता कुमारी सहित शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. छात्र-छात्राओं के लिए कैपिंग सेरेमनी एवं शपथ ग्रहण समारोह हुआ. विद्यार्थियों को मानव सेवा, समर्पण एवं नैतिक दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलायी गयी. निदेशक ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है. सचिव विनय कुमार ने भी विचार रखे. नर्सिंग सप्ताह के तहत कई प्रतियोगिता हुई. संचालन जीएनएम छात्रा पम्मी कुमारी एवं रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से किया.

चिकित्सा के क्षेत्र में नर्सों की अहम भूमिका

हजारीबाग. संत कोलम्बस मिशन हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया. मौके पर नर्सों ने केक काटा. अस्पताल प्रबंधकीय टीम की ओर से सभी नर्सों को सम्मान दिया गया. फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नर्सिंग के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया. संचालक डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में जितनी अहम भूमिका डाॅक्टर्स की होती है, उतनी ही भूमिका नर्स की भी होती है. मौके पर चिकित्सक डॉ अमृता कुमारी, डॉ सचिन गुप्ता, डाॅ राहुल रंजन, नर्स चंचला कुमारी, रेजिना टोपनो, मनीषा, जहीरूद्दीन, शैलेश पांडेय सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >