हजारीबाग. बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर एंड रिटायर्ड एसोसिएशन की प्रेस वार्ता मंगलवार को प्रोवेश रिसॉर्ट में हुई. एसोसिएशन के जेनरल सचिव पीएस पथकी ने कहा कि पेंशनर स्कीम 1995 में तय हुआ था. 30 साल गुजर जाने के बाद भी इस बेसिक पेंशन में बदलाव नहीं हुआ है. इस दौरान सरकार द्वारा कई बार वेतन रिवीजन किया गया. सभी लोगों के लिए महंगाई एक बराबर है. उन्होंने कहा कि रिटायर्ड लोगों को ज्यादा संरक्षण की आवश्यकता है. इस एज में लोगों को ज्यादा सोशल सिक्यूरिटी की जरूरत महसूस होती है. सरकार द्वारा ग्रुप मेडिकल दिया जा रहा है. इसका प्रीमियम भी कई गुणा बढ़ गया है. जेनरल सेक्रेटरी ने कहा कि पेंशनर समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर पिछले दिनों दिल्ली में धरना पर बैठे थे. एसोसिएशन के झारखंड जेनरल सेक्रेटरी डी सेन गुप्ता ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर एंड रिटायर्ड एसोसिएशन का झारखंड में स्थापना 2012 में किया गया था. एसोसिएशन में 600 लोग सदस्य हैं. एसोसिएशन के सदस्य सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. गरीबों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक मदद करने में अहम भूमिका निभाते हैं. प्रेस वार्ता में वृंदा प्रसाद, दिलीप गुप्ता, सुरेश प्रसाद, अजीत दास, सुभाष कृष्णा बोस, सुब्रत शर्मा, उमाकांत सिन्हा, महेंद्र राम, आशीष चक्रवर्ती, मो जमाल, एनएन त्रिपाठी, विद्या सागर सहित कई लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
