बरकट्ठा, हजारीबाग: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम मासीपीढ़ी चौक में नया ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद चार दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी. जानकारी के अनुसार, मासीपीढ़ी चौक में लगा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफॉर्मर आठ सितंबर को खराब हो गया था.
इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने बरकट्ठा के विधायक अमित कुमार यादव को दी थी. विधायक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की और 100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की पहल की.
नया बिजली ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने में दिलीप कुमार, दशरथ प्रसाद, बाल गोबिन्द प्रसाद, कुलदीप मंडल, विशाल कुमार, दीपक कुमार, वकील प्रसाद, रीतलाल प्रसाद, संतोष कुमार सहित अन्य ग्रामीणों की अहम भूमिका रही.
