हजारीबाग: श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम विवेकानंद सेंट्रल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. यह दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम के सचिव डॉ समाप्ति कुमार पाल, शासी निकाय के सदस्य डॉ मौसमी मैती, डॉ सोमा पाल, प्राचार्य आशीष भट्टाचार्य तथा विद्यालय के सभी शिक्षकों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.
इस अवसर पर सचिव डॉ समाप्ति कुमार पाल ने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि मेजर ध्यानचंद का उत्कृष्ट खेल कौशल पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके जीवन से देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण की प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, खेल भावना और अनुशासन सफलता की कुंजी हैं.
राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में लगभग 300 युवा प्रतिभागी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया. प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यालय के विभिन्न शिक्षकों ने सहभागिता निभायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षक अजीत कुमार, सौरभ हलदर, चंदन कुमार, निरंजन कुमार, रवि कुमार और मधुबाला की अहम भूमिका रही.
कार्यक्रम के अंत में श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम के अध्यक्ष स्वामी तपानंद जी महाराज ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन जरूरी है. युवाओं को शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना है.
यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: हजारीबाग के 9 NCC कैडेटों का बड़ा सपना, गणतंत्र दिवस परेड तक पहुंचने के लिए शुरू की तैयारी
