अन्नदा कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन

विकसित भारत के लक्ष्य में महिला वैज्ञानिकों की भागीदारी बनी उत्प्रेरक

हजारीबाग. अन्नदा कॉलेज के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी एवं गणित विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का थीम वीमेन इन साइंस कैटेलाइसिंग विकसित भारत रहा. वक्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की अग्रणी भूमिका और विकसित भारत के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. कहा कि महिलाएं शोध, तकनीक, चिकित्सा, अंतरिक्ष, पर्यावरण संरक्षण एवं नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर रही हैं. विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में महिला वैज्ञानिकों की भागीदारी उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर रही है. इस दौरान ओपन क्विज हुआ. कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसरइन इंचार्ज अजीत श्रीवास्तव एवं विश्वजीत धर ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. संचालन प्रेरणा शर्मा ने किया. समारोह में नौशाद अनवर, हिरण्मय कोटल, राजेश मंडल, शुभदीप तथा बाबन डे सहित शिक्षक और छात्र उपस्थित थे.

रसोइयों की हड़ताल से स्कूलों में एमडीएम प्रभावित

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में रसोइया के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से मिड-डे-मील योजना पर असर पड़ा है. रसोइयों द्वारा ग्रुप बनाकर उन विद्यालयों में भी भोजन बंद कराया जा रहा है, जहां की रसोइया गुप्त तरीके से एमडीएम बना रही थीं. इससे विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चे परेशान हैं. प्रखंड अध्यक्ष तूफानी देवी ने सभी शिक्षकों से हड़ताल को नैतिक समर्थन देने की अपील की है. इस बाबत बीइइओ राकेश कुमार ने कहा कि बच्चों का भोजन किसी भी सूरत में रोका नहीं जा सकता. सभी प्रधानाध्यापक एवं एसएमसी को निर्देशित किया गया है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर बच्चों को ससमय एमडीएम उपलब्ध करायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >