नागपुर पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी को गोरहर से किया गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

नागपुर पुलिस ने बरकट्ठा के गोरहर में छापेमारी कर साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है।

बरकट्ठा: बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले में महाराष्ट्र के नागपुर से पहुंची पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को अपने साथ नागपुर ले जाया गया.

जानकारी के अनुसार, नागपुर के गणेशपेठ थाना कांड संख्या 141/26 के सिलसिले में 19 जुलाई को ग्राम शिलाडीह में छापेमारी की गयी. इस दौरान शिलाडीह निवासी राहुल पांडेय (पिता रंजीत पांडेय) को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, इस मामले में राहुल पांडेय का भाई राज पांडेय भी कथित रूप से संलिप्त है.

हालांकि, छापेमारी के दौरान वह फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि गोरहर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है. ऐसे में दूसरे राज्यों की पुलिस भी अपने मामलों की जांच के सिलसिले में यहां पहुंचकर कार्रवाई कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >