बरही. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को बरसोत पंचायत के श्रीनगर गांव में जनसंवाद कार्यक्रम किया. इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा. इनमें श्रीनगर में विस्थापितों को पुनर्वासित भूमि का मालिकाना हक नहीं मिलने, श्मशान घाट में शेड निर्माण, संपर्क पथ, पुल का सड़क निर्माण और कौलेश्वरी मंदिर तक जानेवाले पथ के निर्माण का मुद्दा शामिल था.
सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद उनके समाधान के लिए उचित पहल करने का आश्वासन दिया.
मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, अजय साहू, जीवन मेहता, बंटी मोदी, किशोरी राणा, विजय यादव, मोतीलाल चौधरी, अर्जुन साव, नंद किशोर सोनी, अर्जुन यादव, सुरेंद्र यादव, दिनेश यादव, संजय यादव, गोपी यादव, सीताराम यादव, बासुदेव यादव, प्रकाश भुइयां, महेंद्र ठाकुर, सिकंदर यादव, रामचंद्र यादव, महादेव यादव, प्रणव यादव, सहदेव यादव और विजय गुप्ता मौजूद थे.
