जिले में मां ने तीन बेटियों के साथ जहर खाया, एक की मौत

उसने सभी को जहर खाने की सूचना दी. सूचना मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण सभी को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ले गये. यहां छोटी बेटी मुस्कान कुमारी (सात वर्ष) की मौत हो गयी. मां पूनम देवी (40 वर्ष), स्वीटी कुमारी (16 वर्ष) व ब्यूटी कुमारी (12 वर्ष) गंभीर हैं.

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिलवार में बुधवार की देर शाम एक ही परिवार के चार लोगों के जहर खाने से एक बच्ची की मौत हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार, सिलवार निवासी कृष्णकांत पांडेय की पत्नी पूनम देवी ने अपनी तीन बेटियों के साथ एक कमरे में बंद होकर एक साथ जहर खा लिया. इस दाैरान बड़ी बेटी स्वीटी कुमारी (16 वर्ष) दरवाजा खोल कर बाहर निकली.

उसने सभी को जहर खाने की सूचना दी. सूचना मिलने पर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण सभी को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ले गये. यहां छोटी बेटी मुस्कान कुमारी (सात वर्ष) की मौत हो गयी. मां पूनम देवी (40 वर्ष), स्वीटी कुमारी (16 वर्ष) व ब्यूटी कुमारी (12 वर्ष) गंभीर हैं.

सभी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. ग्रामीणों के अनुसार, पति -पत्नी में पारिवारिक झगड़ा होने के कारण यह घटना हुई है. कृष्णकांत पांडेय की तीन पुत्री के अलावा एक छोटा पुत्र राम (पांच वर्ष) है. वह अपनी दादी के पास था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >