हजारीबाग: हजारीबाग नगर निगम के वार्ड संख्या पांच के बुंदेलनगर में एनएच-33 मुख्य सड़क से मंदिर तक पीसीसी रोड निर्माण एवं मरम्मतीकरण कार्य का शिलान्यास विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना जरूरी है. सड़क, नाली समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास से लोगों का आवागमन सुगम होगा.
उन्होंने कहा कि पीसीसी पथ के निर्माण से स्थानीय लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी. विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है. पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है. आगे भी लोगों की जरूरत और अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य जारी रहेंगे.
मौके पर उप महापौर अविनाश यादव, अनूप ठाकुर, पंडल यादव, पार्षद रेखा सिंह, राम प्रकाश मेहता, अरुण कुमार सिंह, राजू सिंह, शंकर सिंह, करुणा सिंह, सुजीत मेहता, सुनील सिंह, महेंद्र मेहता, भोला मेहता, जुगनू ब्रह्मदेव मेहता, विक्रम सिंह, पिंटू सिंह, आकाश सिंह, अनिल कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.
