चौपारण. जीटी रोड स्थित महुदी के पास मंगलवार को दूध पाउडर लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर बीच सड़क पर पलट गया. हादसे में ट्रक चालक विजय यादव, गया (बिहार), बाल-बाल बच गये.
विजय यादव ने बताया कि ट्रक संख्या पीबी01सीजे2444 में हरियाणा से दूध का पाउडर लोड कर रांची होते हुए ओडिशा जा रहे थे. महुदी के पास अचानक ट्रक के पीछे का चार चक्का खुल गया. इसके बाद अनियंत्रित होकर ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया.
हादसे के बाद ट्रक में लदा दूध का पाउडर सुरक्षित बताया गया. घटना में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं लगी.
