प्रवासी मजदूर की ब्रेन हेंब्रेज से,मौत

तीन मार्च को नहाने के दौरान उसे ब्रेन हेंब्रेम हुआ और वह करीब तीन घंटे तक बाथरूम में पड़ा रहा

विष्णुगढ़. मुंबई आपूर्वा होटल में कार्यरत बनासो पंचायत टोला तरवाटांड़ के प्रवासी मजदूर 40 वर्षीय मनोज कुमार पासवान (पिता स्व सुखलाल पासवान) की ब्रेन हेंब्रेज से मौत हो गयी. बताया गया कि तीन मार्च को नहाने के दौरान उसे ब्रेन हेंब्रेम हुआ और वह करीब तीन घंटे तक बाथरूम में पड़ा रहा. काफी देर होने पर उसके साथियों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में बाथरूम में उसे पड़ा देखा. उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने बताया कि इसका ब्रेन हेंब्रेज हुआ है, बड़े अस्पताल में ले जाकर इलाज करायें. बताया गया कि उसके साथियों ने होटल मालिक से बात की, लेकिन उन्होंने बेहतर इलाज की व्यवस्था नहीं करायी और घर ले जाने की सलाह दी. उसके साथी उसे एंबुलेंस से लेकर पांच मार्च को बनासो के तरवाटांड़ पहुंचे. यहां उसकी माैत हो गयी. सूचना पर विष्णुगढ़ सीओ मृतक प्रवासी मजदूर के परिजनों को 50 किलो चावल उपलब्ध कराया. बनासो पंचायत की पूर्व मुखिया माधुरी देवी ने झारखंड सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >