जंगली हाथियों के आतंक से बचाव को लेकर वन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बरकट्ठा में जंगली हाथियों के बढ़ते हमलों को देखते हुए ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने और विशेष उपाय करने की मांग की है.

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों के लगातार हमलों से हो रही जान-माल की भारी क्षति को रोकने के लिए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है. इस संबंध में शिलाडीह पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि समीम अंसारी ने हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में सक्रिय जंगली हाथियों के झुंड से ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय करने की मांग की गई है.

समीम अंसारी ने बताया कि हाथियों की आमद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है, ऐसे में त्वरित कदम उठाना आवश्यक है. उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में तुरंत स्ट्रीट लाइट लगवाने तथा ग्रामीणों को रात के समय हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें भगाने के लिए बड़े टॉर्च उपलब्ध कराने का पुरजोर आग्रह किया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते टाला जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >