..सोने चांदी दुकानदारों के साथ बैठक में दिये कई निर्देश दिये

बरही थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बरही के सोने चांदी के दुकानदारों के साथ बुधवार को थाना में बैठक की.

बरही. बरही थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बरही के सोने चांदी के दुकानदारों के साथ बुधवार को थाना में बैठक की. बैठक में आस पास के इलाके के स्वर्ण व्यवसायियों के साथ हुए अपराध की घटनाओ को देखते हुए सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुलायी गयी. थाना प्रभारी ने बैठक में आये दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे अपने अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाये. हेलमेट या मास्क पहन कर दुकान में आने वाले लोगों पर नजर रखें. उन्हें पहचान उजागर करने को कहे. किसी अंजान व्यक्ति को आभूषण दिखाने से परहेज करे. दुकान में मजबूत ग्रिल की व्यवस्था करें. शाम को शटर डाउन कर भीतर व्यवसाय करें. शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच हर हाल में दुकान बंद कर देने के लिए कहा. कहा कि पुलिस व्यवसायियों की सुरक्षा करने के लिए मुस्तैद है, पर दुकानदारों को भी अपनी ओर से सतर्कता बरतने की ज़रूरत है. यदि दुकान में किसी संदेहास्पद गतिविधि का आभास होता है तो पुलिस को तुरंत सूचना दें. बैठक में ज्वेलर्स टुनटुन सोनी, भीम सोनी, मनोज स्वर्णकार, अमित सोनी, सूरज सोनी, यदुनंदन स्वर्णकार, जीवन सोनी, राजा सोनी, उमेश सोनी, सुजीत सोनी, अनिल वर्मा, अजय स्वर्णकार, शुभम सोनी, कुनकुने सोनकर, अनुज वर्मा, शरद कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >