Hazaribagh News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैदान में उतरे छात्र, फुटबॉल में दिखाया दम

महात्मा गांधी हाई स्कूल तुर्कबाद में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस दौरान फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्रों को प्रेरित किया गया।

बरकट्ठा: महात्मा गांधी हाई स्कूल तुर्कबाद में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य सहदेव यादव और विद्यालय के शिक्षकों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की.

इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

प्रधानाचार्य सहदेव यादव ने कहा कि विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है. खेल जीवन का अहम हिस्सा हैं. इससे शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और अनुशासन भी बढ़ता है.

उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. कहा कि नियमित खेल गतिविधियों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक राजेश वर्णवाल, विक्की वर्णवाल, सुनील ठाकुर, नेहा भट्ट, सपना देवी, सुलेखा पंडित, कली पांडेय समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की भूमिका रही.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: कोर्ट-कचहरी के चक्कर से राहत का मौका, 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत; जानें किन मामलों का होगा निबटारा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >