कलियुगी जगत में महापरिवर्तन शिवमय होने से होगा : रामदेव

ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की बरही सेवा केंद्र में महाशिवरात्रि महोत्सव

बरही. ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की बरही सेवा केंद्र में रविवार को महाशिवरात्रि महोत्सव सह 90वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती पर्व का आयोजन किया गया. मौके पर शिव ध्वजारोहण किया गया. शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु पटना रोड, गया रोड, हजारीबाग रोड व धनबाद रोड में झंडा-बैनर के साथ घूमे व शिव का संदेश दिया. रांची से आये संस्था के राजयोगी बीके रामदेव ने प्रवचन में कहा कि महाशिवरात्रि पर्व अनेकों रहस्य लिये हुए है. कलयुगी दुनिया में महापरिवर्तन शिव से ही होगा. जगत को शिवमय किये कलयुग कुसंस्कार से छुटकारा नहीं मिलेगा. बरही सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रीना ने कहा कि मीठे बोल से हम भोलेनाथ को खुश कर सकते हैं. मौके पर सभी ने अपने को शिव में विलीन करने का संकल्प लिया.

सेवानिवृत्त सैनिक का गांव लौटने पर भव्य स्वागत

ग्रामीणों ने फूल माला पहनाया, देशभक्ति नारे लगाये इचाक. इचाक प्रखंड के खुटरा गांव निवासी महेश रविदास सीमा सु���क्षा बल में 30 वर्ष तक वतन की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर रविवार को अपने गांव लौटे. ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया. पूर्व मुखिया पति मंटू कुमार दास, कुलेश्वर राम, कार्तिक राम, शिक्षक सहदेव राम, सेवानिवृत्त शिक्षक सेवाराम, पत्नी सुमित्रा देवी, पुत्र रवि कुमार, अनिरुद्ध कुमार, पुत्री वर्षा कुमारी, अनमोल दास, ममता कुमारी सहित गांव के कई गणमान्य लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया. लोगों ने कहा कि जांबाज सैनिकों के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं. समारोह का समापन देशभक्ति नारों के साथ किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >