Hazaribagh Power Cut: 7 घंटे गुल रहेगी बिजली, इन 6 इलाकों में आज रहेगा बड़ा असर

हजारीबाग के लोहसिंगना फीडर में ब्रेकर बदलने के कारण आज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित इलाकों की सूची देखें।

हजारीबाग: लोहसिंगना 33/11 केवी पावर सब स्टेशन में 11 हजार केवी लोहसिंगना फीडर के खराब ब्रेकर को हटाकर नया ब्रेकर लगाने का काम बुधवार, 12 अगस्त को किया जाएगा. इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

इन इलाकों में प्रभावित होगी बिजली आपूर्ति

विद्युत सहायक अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि शहरी क्षेत्र के शिवपुरी, लोहसिंगना रोड, रामनगर, कदमा रोड, शिवदयाल नगर और विष्णुपुरी इलाके प्रभावित होंगे.

विद्युत विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य निबटाने की अपील की है. विभाग के अनुसार, फीडर में खराब ब्रेकर के कारण आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी. नया ब्रेकर लगाने का काम पूरा होने के बाद आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >