हजारीबाग. ऑल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, हजारीबाग कमेटी का गठन शनिवार को जीवन ज्योति बीमा कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार सिन्हा ने की. संचालन रवींद्र कुमार राय ने किया. इस दौरान संगठन की मजबूती और अभिकर्ताओं की समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई.
कार्यालय कर्मियों और अभिकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों का त्वरित निष्पादन करने पर जोर दिया गया. सर्वसम्मति से युगल किशोर साहू को अध्यक्ष, अमित कुमार सिंह, बसंत दांगी और शत्रुघ्न कुमार सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया.
कृष्ण कुमार पांडे को सचिव, मनोज कुमार रंजन, महेंद्र साव और श्याम किशोर को सह सचिव बनाया गया. रवींद्र कुमार राय को कोषाध्यक्ष और रंजीत कुमार पांडे को संगठन सचिव की जिम्मेवारी दी गयी. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया.
