सदर विधानसभा के 61 विद्यालयों में पुस्तकालय की स्थापना होगी

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की नयी पहल के तहत सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय की स्थापना की जायेगी.

हजारीबाग. सदर विधायक प्रदीप प्रसाद की नयी पहल के तहत सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय की स्थापना की जायेगी. प्रत्येक विद्यालय में 120 पुस्तकें दी जायेंगी, जिसमें साहित्य, सामान्य ज्ञान, भारत व विश्व इतिहास, भाषा, खेल, योग और कंप्यूटर से संबंधित पुस्तकें शामिल होंगी. इस योजना में विधायक मद से 1.20 करोड़ रुपये खर्च किया जायेगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध साहित्य सामग्री उपलब्ध कराना और ज्ञानवर्द्धन को प्रोत्साहित करना है. इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और पुस्तकों से लगाव विकसित होगा. सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत से एक-एक विद्यालय का चयन किया गया है. यानी सदर विधानसभा के 61 विद्यालयों में पुस्तकालय की स्थापना होगी.

चयनित विद्यालयों के नाम

कटकमसांडी प्रखंड में उत्क्रमित मवि ढौठवा, उत्क्रमित मवि मार्डीगढ़ा, उउवि आराभुसाई, उमवि रेबर, प्लस टू उवि डांटोकला, उत्क्रमित उवि शाहपुर, मवि झरदाग, मवि कटकमसांडी, प्लस टू उवि कटकमसांडी, मवि बहिमर, उत्क्रमित मवि बरगड्डा, प्राथमिक विद्यालय सारूगारू कला, मवि कंडसार, मवि कंचनपुर, उमवि सुलमी, उमवि मायापुर व उमवि हिंदी गदोखर. सदर प्रखंड में मवि सिंदूर, उवि चुरचू, राजकीय प्रावि बड़ासी, उमवि अमनारी, प्रावि सिंघानी, मवि ओरिया, उमवि रोला, मवि सिलवारखुर्द, उत्क्रमित मवि सिलवारकला, मवि मेरू, राजकीय प्रावि हुटपा, उमवि बानाहप्पा, उत्क्रमित मवि डुमर, उउवि सरौनी, प्रावि गुरहेत, प्रावि पौता, मवि बभनवै, नवसृजित प्रावि मासीपीढ़ी, राजकीय प्रावि मुकुंदगंज, उमवि भेलवारा, उमवि हुपाद, मवि मोरांगी व उमवि डेमोटांड़. कटकमदाग प्रखंड में प्लस टू उवि सलगावां, राजकीय उच्च मध्य विद्यालय अडरा, उउवि कटकमदाग, रामवि पसई, राप्रावि बानादाग, रामवि कुद, राउम सिरसी, प्लस टू उवि खपरियावां, उमवि बेस व प्रावि पुंदरी तथा दारू प्रखंड में राजमवि महेशरा, राप्रावि जिनगा, उप्रावि जोनहिया, रामवि झुमरा, रामवि रामदेव खरिका, नप्रावि तिलैया, राजकीय उमवि कवालू, राजकीय मवि हरली, रामवि दारू कन्या, राउमवि दारूडीह व राउमवि बड़वार.

टेंडर प्रक्रिया पूरी

उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने बताया कि विद्यालयों के लिए पुस्तक खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. टेंडर क्लीयर होने के 45 दिन के अंदर सभी चयनित विद्यालयों में किताबें पहुंच जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >