हजारीबाग: उन्नत शिक्षण एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता के साथ अनुसंधान विषय पर आधारित एक सप्ताह तक चले व्याख्यानमाला बुधवार को एसबीएम कॉलेज में संपन्न हुआ. मुख्य वक्ता डॉ मनोहर कुमार दास, श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ समाप्ति कुमार पाल, एसबीएम के प्राचार्य डॉ शशिकांत यादव, समन्वयक अमित सिंह, डॉ परीक्षित लायक, व्याख्यानमाला के समन्वयक डॉ पंकज कुमार, डॉ अपोलिना बाखला, डॉ कल्पना प्रिया एवं डॉ जीतू घोष थे.
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्यो ने मुख्य वक्ता डॉ मनोहर कुमार दास को शाॅल, स्मृति-चिह्न एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया. मुख्य वक्ता डॉ. दास ने शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता वैयक्तित्व अधिगम, मूल्यांकन एवं नैतिक चुनौतियां विषय पर व्याख्यान दिया. मंच संचालन रामानंद कुमार एवं तेजिया खान ने किया.
समापन सत्र में प्रभात कुमार मिश्रा ने विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों एवं शैक्षणिक अनुभवों को साझा किया. विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षु छात्र सत्यप्रकाश चौधरी ने किया. व्याख्यानमाला के सफल आयोजन में दोनों महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा.
